टीम VIP
___________
वाराणसी। आज के समय में सभी लोग खबरों को तत्काल पढ़ना चाहते हैं ऐसे में लगातार समाचार वेब पोर्टल की लांचिंग की जा रही है इसी को देखकर सभी बड़े समाचार पत्रों से लगायत मझले और छोटे अखबार भी अब समाचार पत्रों के साथ ही वेब पोर्टल पर भी महत्वपूर्ण समाचारों को प्रकाशित कर रहे हैं और समाज में अपने आप को नंबर वन साबित करने में लगे हैं। ऐसे में अब इस वेब दुनियां में भी आगे बढ़ने और लोगों में लोकप्रिय पोर्टल बनाने के लिए जद्दोजहद प्रारम्भ हो चूका है और केवल बनारस में ही देखा जाय तो कम से कम एक दर्जन वेब पोर्टल बनाये जा चुके हैं कुछ पोर्टल तो बड़ी जोश के साथ प्रारम्भ किये गए लेकिन अब उनपर समाचारों को स्थान नहीं दिया जा रहा है साथ ही कई ऐसे पोर्टल आज भी हैं जो खबरों को लेकर लोगों में लोकप्रियता बनाये हुए हैं।
अब आपको बताते हुए बहुत ख़ुशी मिल रही है कि आपका यह अपना यूपीवीआईपी न्यूज़ का पोर्टल भी इस भागमभाग में शामिल हो रहा है और आपको विश्वास दिलाता है कि यह पोर्टल आपके और अपने पत्रकार साथियों के सहयोग से खबरों की तह तक पहुचकर आमजन को सच्चाई से रूबरू करायेगा।
धन्यवाद
VIP Team
No comments:
Post a Comment