Wednesday, 12 June 2019

RRB NTPC Admit Card 2019

RRB NTPC Admit Card 2019 परीक्षा में अभी समय है. रेलवे भर्ती बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की कोई तारीख (RRB NTPC Exam Date) अभी तय नहीं की गई है. बोर्ड अन्य भर्ती परीक्षाओं को आयोजित करने का काम कर रहा है. ऐसे में एनटीपीसी परीक्षा में अभी समय है.'' रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card) जारी करेगा. भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card 2019) आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर अपलोड किया जाएगा. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन करना होगा. बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी (RRB NTPC) के तहत जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेनी क्लर्क, टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट और गुड्स गार्ड्स समेत विभिन्न पदों पर भर्ती करेगा. भर्ती कुल 35,277 पदों पर की जाएगी. 



  1. जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के सवाल आएंगे.
  2. जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 अंकों के सवाल होंगे.
  3. गणित से 30 अंकों के सवाल आएंगे.
  4. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी.
  5.  परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा.
  6.  PwD उम्मीदवारों को 120 मिनट मिलेंगे.

RRB NTPC Admit Card 2019 ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
  1. अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं. (जैसे rrbcdg.gov.in)
  2. वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करें.
  4. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
  6. अब ए़डमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट ले लें.

No comments: