वाराणसी। बड़ागॉव थानान्तर्गत गोसाईंपुर गॉव में मंगलवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने वरूणा नदी के किनारे एक अधेड़ का शव देखा इसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया मौके पर पहुची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृत व्यक्ति के शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं था और हांथ पांव मुड़े हुए थे शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव दो तीन दिन पुराना है साथ ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका भी जाहिर किया हालांकि शव की उसकि शिनाख्त नहीं हो पायी।
No comments:
Post a Comment