Sunday, 24 June 2012

मॉ वरूणा को बचाने के लिये हुआ यज्ञ


जंसा स्थित दिब्य दरबार आश्रम में मॉ वरूणा को बचाने के लिये यश्र करते साधु सन्त व ग्रामीण


माँ वरूणा बचाओ अभियान के अन्तर्गत रविवार को जंसा स्थित द्विब्य दरबार आश्रम प्रांगण में दण्डी स्वामी जगदीष्वरानन्द जी महाराज के सानिध्य में पानी न होने से दम तोड़ रही आदि गंगा माँ वरूणा में पानी भरे जाने के लिये साधु संतों व वरूणा प्रेमीयों ने यज्ञ कर वरूणा को बचाने का संकल्प लिया।
रविवार 24.06.2012 को प्रातः 10 बज गोरक्षा के सदस्यो व ग्रामीणों ने माँ वरूणा के अस्तित्व को बचाने के लिये यज्ञ कर संकल्प लिया कि वरूणा में जब तक पानी नी छोड़ा जाता तब जक वरूणा प्रेमी शान्त नहीं बैठेंगे। इस मौके पर दण्डी स्वामी जगदीष्वरानन्द जी महाराज ने कहा कि वरूणा हमारी माता है तथा आज पानी न होने के कारण माँ वरूणा कराह रही हैं व जनता परेसान है लेकिन इन सब बातों का कुम्भकरणीय निद्रा में सो रहे प्रशासनिक अधिकारियों को तनिक भी परवाह नहीं है। उन्होने चेतावनी दिया कि अगर प्रशासन इसी तर मौन बैठी रही और वरूणा में पानी नही छोड़ा गया तो जनता सड़क पर उतर कर उसका मुहतोड़ जवाब देगी।
इस मौके पर देवी बाबा,प्रकाशानन्द जी महाराज,सन्त दयाराम बाबा, सन्तोष पाण्डेय, त्रिलोकी पाण्डेय,अंकित सिंह, रिषु सिंह, रामजी दूबे, अभिषेक सिंह, प्रेमनारायण, सभाजीत पाण्डेय, गुलाब सिंह, खरपत्तू पटेल, सुनील शर्मा, आलोक दूबे, छोटेलाल, दिनेश, मोहनलाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Friday, 22 June 2012



वरूणा को बचाने के लिये गुरूवार को शायंकाल युथ कांग्रेस सेवापुरी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रीतम कुमार शुक्ला के नेतत्व में समाजसेवियों के बैठक का आयोजन बड़ौरा बाजार किया गया। जिसमें वरूणा नदी के अस्तित्व को बचाने के लिये चलाये जा रहे आन्दोलन को और तेज करने के लिये रणनीति तैयार कर षिव,हनुमान स्तुति पाठ व प्रार्थना किया गया। लोगो ने शारदा सहायक,ज्ञानपुर नहर प्रखण्ड के अधिकारियों कीे बुद्वि के लिये षिव व हनुमान स्तुति पाठ किया। वरूणा को बचाने के लिये जूटे समाजसेवियों ने लोगों को संकल्पित कराया व कहा कि जब तक वरूणा मे पानी नहीं छोड़ा जाता व शहर में गिर रहे नाले व सीवर का पानी नहीं रोका जाता तब तक आन्दोलन में इसी तरह चलता रहेगा। 
इस मौके पर विरेन्द्र शर्मा, अमरनाथ पटेल,बबलु राय, राजाबाबू, ईस्लाम, काशी सिंह, जमीर आलम, अनिल, विवके शुक्ला, सर्वेष शुक्ला, छेदी अली, मुहम्मद अली आदि लोग उपस्थित रहे। 

Wednesday, 20 June 2012

मॉ वरूणा को बचाने के लिये हुआ यज्ञ



मॉ वरूणा को बचाने के लिये दानुपुर में ग्रामीणों संग यज्ञ करते गोरक्षा प्रमुख राधेश्याम सिंह उर्फ लल्लू  बाबा

वरूणा को बचाने के लिये ग्रामीणों ने मंगलवार को सायंकाल सेवापुरी ब्लाक के  दानुपुर गॉव स्थित प्राचीन काली मंदिर पर यज्ञ किया जिसमें सरकार द्वारा वरूणा पर ध्यान न दिये जाने पर रोष प्रकठ करते हुए गोरक्षा प्रमुख राधेश्याम सिंह उर्फ लल्लू बाबा ने कहा कि प्रशासन द्वारा ध्यान न दिये जाने के कारण वरूणा आज अस्तित्वीन हो गयी है तथा नदी की सफाई न होने से इसमें मिट्टी इतना ज्यादा जमा हो गयी हैं कि पानी एकत्र ही नहीं हो पाता है जिस कारण गर्मी में वरूणा पुरी तर सूख जाती है तथा इसमें नालों,कल कारखानों तथा सीवर आदि का गन्दा पानी बहाये जाने से अब जलीय जीव जन्तु भी नाम मात्र ही बचे हैं उन्होनंे कहा कि समय समय पर सरकार द्वारा वरूणा को प्रदुषण मुक्त करने की तमाम योजनाऐं सामने आती हैं लेकिन कोई योजना कारगर रूप से लागु नहीं हो पाती है वरूणा को बचाने के लिये आज सभी को आगे आना होगा नहीं तो मोक्षदायिनी वरूणा केवल इतिहास के पन्नों में शामिल होकर रह जायेगी। यज्ञ में पं0 सभाजित पाण्डेय आचार्य, धनन्जय पाध्याय, राजन्द्र सिंह, सन्तोष मौर्या, जय प्रकाश पटेल, विनोद विष्वकर्मा,  महेन्द्र सिंह चन्देल, प्रेम नारायण पटेल, अभिषेक सिंह, बैजनाथ पटेल, गुलाब सिहं, देवानन्द सिंह, विशाल कुमार,शान्ति सिंह, त्रिलोकी पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। 20-06-2012 को खरगुपुर से पदयात्रा निकाली जायेगी। राष्टीय सहारा वाराणसी पत्रकार रामेश्वर प्रवीन यादव प्रकाशित तिथि 20-06-2012 पेज-6