वाराणसी। मंगलवार को 9 बजे भारतीय जनता पार्टी हरहुआ मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा जिसकी अगुवाई हरहुआ मण्डल प्रभारी सत्येन्द्र सिंह पिन्टू द्वारा किया जायेगा। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजने के साथ ही कैलास राय, पंकज तिवारी, कैलास अकेला सहित दर्जनों लोगों द्वारा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मिलकर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने के लिए अनुरोध भी किया गया। उक्त जानकारी तिरंगा यात्रा के हरहुआ मंडल प्रभारी और युवा नेता अजय मिश्रा द्वारा प्राप्त हुई।
No comments:
Post a Comment