वाराणसी। चोलापुर थानान्तर्गत उदयपुर गांव में आज सुबह में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला एक पत्नी अपने पति पर शक करती थी कि वह किसी दूसरी महिला से प्रेम करता है उसके बाद वह आज कूएं में कूद गयी हालांकि लोगों ने उसे कूएं से बाहर निकाला तबतक पुलिस मौके पर पहुच गयी थी और उसे चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करायी जहॉ उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी अनुसार उदयपुर के राजस्व गांव बहलोलपुर निवासी मनोज दानगंज में एक मिठाई की दूकान पर काम करता है उसकि पत्नी राजभर को कुछ दिन पहले पता चला कि उसका पति किसी और महिला से बात करता है जिसको लेकर दोनों में आयेदिन झगड़ा होता रहता था उसी को लेकर आज सुबह दोनों में जमकर कहासुनी हुआ और उसके बाद पत्नी घर से थोड़ी दूर पर स्थित कूएं में जाकर कूद गयी उसके बाद आसपास के लोगों ने रस्सी के सहारे उसे कूएं से बाहर निकाला। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने उसे चोलापुर सीएचसी पर भर्ती कराया।
No comments:
Post a Comment