जौनपुर। नौपेड़वा बाजार जौनपुर स्थित यूबीआइ शाखा में एक पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी के खाते से साढ़े बारह लाख रुपये निकल गए। सोमवार को जब वह पासबुक अपडेट करवाने हेतु प्रिंट के लिए बैंक पहुंचीं तो मामला उनकी जानकारी में आया। इतनी बड़ी रकम निकलने के बाद खाताधारक के परिजनों ने बैंक में जमकर हंगामा किया।
ये है पूरा मामला
श्री यादवेश इंटर कालेज नौपेड़वा के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. राजमणि यादव की पत्नी गिरिजा देवी का खाता यूबीआइ में है सोमवार को वे अपने देवर पूर्व प्रधान गुलाब यादव के साथ पासबुक लेकर बैंक में प्रिंट करवाने पहुची उसके बाद जब प्रिंट होकर पासबुक मिला तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उसमें बीते 29 मार्च को 8 लाख तथा 11 मई को साढ़े 4 लाख रुपये निकाला जाना प्रिंट हुआ था। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिली तो सभी भौचक्का रह गए। गिरिजा देवी भी अवाक रह गईं। इसके बाद वहां हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों की मदद से पैसे गायब हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच की बात कही। शाखा प्रबंधक छुट्टी पर थे। बैंक कर्मी कुछ भी कहने से बचते रहे। हालांकि खाते से धनराशि निकाले जाने के समय के अधिकारी एवं कर्मचारी का स्थानांतरण हो चुका है।
No comments:
Post a Comment