VIP Reporter
वाराणसी। मोबाइल डाउनलोडिंग की दूकानों पर धड़ल्ले से अश्लील फ़िल्म मोबाईल में डाउनलोड कर समाज में अश्लीलता फ़ैलाकर कमाई करने वाले दूकान संचालकों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ागांव पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।
बताते चलें कि बड़ागांव बाजार की दो चर्चित मोबाईल की दूकान से अश्लील फ़िल्म डाउनलोड किये जाने की जानकारी पर थानाध्यक्ष बड़ागांव शनिवार को उक्त दूकान में पहुचे और लैपटॉप में पड़ताल किये तो उसमें भारी मात्रा में अश्लील वीडियो क्लिप मिले उसके बाद पुलिस उनको गिरफ्तार करने के साथ ही लैपटॉप और हार्ड डिस्क कब्जे में ले लिया।
No comments:
Post a Comment