वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिकाधाम वरूणा पुल के समीप आज अलसुबह दो ट्रकों में आमने सामने टक्कर हो गया जिसमें चालक और खलासी की मौत हो गयी जबकि एक कि हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।
जानकारी अनुसार बरेली के नेवली निवासी ट्रक चालक राजेन्द्र कुमार और खलासी भीम कुमार ट्रक पर सरिया लेकर कछवा से बाबतपुर की तरफ जा रहे थे जबकी जौनपुर के शाहगंज निवासी राजदेव यादव ट्रक में मैदा लेकर कछवां की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान जब दोनो ट्रक कालिकाधाम के पास पहुचे थे कि कछवां से बाबतपुर जा रही ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गयी और दोनों ट्रक आमने सामने टकरा गये, टक्कर इतना तेज था कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खलासी भीम की मौके पर ही मौत हो गयी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकलवायी उसके बाद अस्पताल ले जाते समय राजेन्द्र कुमार की भी मौत हो गयी जबकि राजदेव यादव का इलाज चल रहा है।
दूघर्टना के बाद बाबतपुर कछवां मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी थी पुलिस ने साढ़े आठ बजे जेसीबी मशीन से ट्रकों को हटवाया उसके बाद आवागमन प्रारम्भ हुआ।
No comments:
Post a Comment