लगभग पांच लाख के गहनें चोरी
वीआईपी रिपोर्टर, वाराणसी।
---------------------------------------
शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर निवासी बाट माप विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी मदन मोहन सिंह के घर से चोरों ने आलमारी तोड़कर बीती रात एक लाख रूपया नगद और लगभग पांच लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक तीन अगस्त को दिल्ली अपने बेटे के आवास पर घूमने गये थे। आज सुबह उनके पड़ोस मे रहने वाले ने देखा कि घर के सभी दरवाजे खुले पड़े हैं तो उन्होंने मकान मालिक को फोन से सूचना दिया। शिवपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
No comments:
Post a Comment