Saturday, 27 August 2016

काशी में बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरा पत्रकार प्रेस परिषद

÷ पीड़ितों की स्थिति देख द्रवित हो गया पत्रकारों का कलेजा

÷ देर रात तक पत्रकार करते रहे खाद्य सामगी का वितरण

÷ बितरण दौरान दो नाव टकराई,पत्रकार गंगा में गिर कर घायल

वाराणसी। पत्रकार प्रेस परिषद ने अपने निर्धारित समय पर शुक्रवार को पूर्वाह्न जिलाध्यक्ष/मंडल प्रभारी घनश्याम पाठक के नेतृत्व में पूर्वान्ह एक हजार पैकेट दूध,एक हजार पैकेट ब्रेड,एक हजार पैकेट बिस्कुट,एक हजार बोतल बिसलरी के पानी के साथ चीनी,नमकीन,साबुन,एवं बच्चों के लिए अन्य जरूरी सामानों की खेप लेकर सामने घाट पर पहुंचा।जंहा से एक स्टीमर व एक छोटी नाव पर सामाग्री रख कर पीपीपी की पचीस सदस्यीय टीम डूबे हुए क्षेत्र रमचंदीपुर, मुस्तफाबाद, तातेपुर, कोनिया, पुरनापुल, सलारपुर, बिजयीपुर, दीनदयालपुर में बाढ़ पीडितो के मदद के लिए रवाना हुई।पीपीपी की राहत टीम स्टीमर के साथ छोटी नाव से बाढ़ पीडितो के पास पहुंच कर उन्हें खाद्य सामाग्री मुहैया कराई।इस दौरान छोटी नाव स्टीमर से टकरा गई,जिसके कारण पीपीपी के जिला संयोजक पवन पाण्डेय गंगा में गिर कर घायल हो गए।बाढ़ पीडितो की मुसीबत देख कर पीपीपी की टीम काफी द्रवित हुई।और लोगो की मदद करने के साथ उनकी पीड़ा शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का वादा किया।राहत टीम में पीपीपी के मंडल संरक्षक विनय कुमार मौर्या,जिला संयोजक पवन पाण्डेय,मंडल उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय,मंडल उपाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा,जिला कार्यालय प्रभारी नवीन प्रधान,जिला सलाहकार सचिव बृजेश ओझा,जिला शिकायत सचिव संतोष नागबंशी, जिला बिधि सलाहकार सचिव दीपक मिश्रा, सदर तहसील अध्यक्ष बिरेन्द्र उपाध्याय, तहसील प्रसार मंत्री राजीव सेठ, तहसील संग़ठन मंत्री आनंद तिवारी, रवि प्रकाश बाजपेयी, पंकज पाण्डेय, आशीष सिंह, राजेंद्र सिंह, आफताब आलम, मुकेश अग्रवाल, आशीष तिवारी, असलम आलम, बंटी उपाध्याय, द्रवेश तिवारी, संजीवकान्त शर्मा, बिरेन्द्र सिंह, अनुराग पाण्डेय, स्वदेश, राजा सिंह, आलोक सिंह, नीरज अस्थाना, पवन मिश्रा, विजय सिंह, अजीत सोनी, आदि पत्रकार शामिल थे।फोटो।

Thursday, 25 August 2016

आज बाढ़ पीड़ितों को बाबतपुर एयरपोर्ट खिलायेगा मैगी और पिलाएगा पानी

÷एक हजार से अधिक पैकेट वितरित किये जायेंगे

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा और वरुणा सहित अन्य नदी उफान पर है और आई भीषण बाढ़ के चलते वाराणसी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है लोग जहां छतों पर रह कर अपनी जान बचाये हैं वही चारों तरफ पानी भर जाने के चलते उनको खाने-पीने के सामान नहीं मिल पा रहे हैं जिससे लोग परेशान हैं उनको खाने-पीने के सामान मुहैया कराने के लिए अनेको सामाजिक संगठन लगे हुए हैं

गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर के अधिकारियों, सीआईएसएफ के अधिकारियों और हवाईअड्डे पर कार्यरत कार्यदायी संस्थाओं के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अन्न और जल का वितरण किया जाएगा जिसके लिए हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवान और एयरपोर्ट के कर्मचारी और अधिकारी एकत्र होकर 1000 से अधिक पैकेट तैयार किए जिसमें मैगी, बिस्कुट, पानी, मोमबत्ती, लाइटर सहित अन्य सामग्री रखे गए हैं और थोड़ी ही देर में शहर के लिए प्रस्थान करेंगे इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हवाई अड्डे के अधिकारियों और सीआईएसएफ सहित हवाईअड्डे पर कार्यरत कार्यदायी संस्थाओं की मदद से खाद्य सामग्री वितरित करने का निर्णय किया गया है जिसके लिए एनडीआरएफ से बात किया गया अभी थोड़ी ही देर में लोग राहत सामग्री लेकर शहर के लिए प्रस्थान करेंगे और एनडीआरएफ के बताए स्थान पर खाद्य सामग्री वितरित करेंगे।

कहाँ हुआ वितरण? क्या क्या किया गया वितरित? जानने के लिए जुड़े रहे वीआईपी न्यूज़ पोर्टल से।

Wednesday, 24 August 2016

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पत्रकार प्रेस परिषद करेगा बाढ़ पीडितो की मदद

एक हजार बोतल पानी, एक हजार पैकेट दूध,दो सौ पैकेट ब्रेड,एक हजार पैकेट बिस्कुट का करेगा वितरण

वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में माँ गंगा और वरुणा नदी में आयी बाढ़ पीड़तों की मदद और उनको पीने के लिए पानी दूध और बिस्किट का वितरण करने का फैसला पत्रकार प्रेस परिषद वाराणसी मंडल द्वारा किया गया है बताते चलें कि पत्रकार उत्पीड़न से लगायत सामाजिक कार्यों में भी पत्रकार प्रेस परिषद बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और पीड़ितों की सहायता और न्याय दिलाने के लिए तत्पर है और आगामी  26 अगस्त को बाढ़ पीडितो की मदद के लिए राहत सामग्री बाटने का कार्य पीपीपी द्वारा किया जायेगा जिसमें पीपीपी राहत दल राजघाट से स्टीमर पर सवार होकर पीडितो के पास पहुंचेगा। टीम का नेतृत्व पीपीपी के जिलाध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मंडल संरक्षक विनय कुमार मौर्या,जिला संयोजक पवन पाण्डेय,मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा सहित दर्जनों पत्रकार करेगे।

Tuesday, 23 August 2016

बाढ़ से प्रभावित प्रदेश के किसानो की फसलो का तत्काल मुआवजा दे सरकार :- जयराम पाण्डेय

भूमि भवन फसल संपत्ति व जन धन हानि कि ईमानदारी से हो सर्वे।

सभी तरह के कर्जे व सरकारी वसूली हो बंद ।

लोहता. लोकदल वाराणसी व मिर्ज़ापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों के पदाधिकारियो की एक बैठक लोहता स्थित पूर्वी जोन कार्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रिय सचिव अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमे भदोही मिर्ज़ापुर सोनभद्र वाराणसी जौनपुर चंदौली व ग़ाज़ीपुर के उपस्थित पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता जयराम पाण्डेय ने कहा कि पूर्वांचल में पिछले एक माह से हो रही मूसलाधार वर्षा से किसानो के फसलो की भारी छति हुई है। गंगा बरुणा गोमती सई व सोन नदी खतरे का निशान पार कर भारी तबाही मचाई है। जिसकी आगोश में आकर किसानो गरीबो मज़दूरों का जीवन भर की कमाई भूमि भवन फसलो के साथ ही जन धन तथा मवेशियों को भरी छति पहुची है। पूर्वांचल में शासन व प्रसाशान के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ खाना पूर्ति करने में ब्यस्त है। गांव से लेकर सहरो तक जलप्लावन से हा हा कार मचा हुआ है। गंगा बरुणा गोमती सई घाघरा आदि नदिया कहर बरपा रही है। सम्बंधित जिलो में जिला प्रसाशन द्वारा स्थापित राहत शिविरो में पीडितो बूढो बच्चों तथा मवेशियों को आवश्यक सुबिधा नहीं मिल पा रही है। लोग अपने घरो में कैद हो कर पिने के पानी व भोजन के अभाव में अंधकारमय जीवन जीने को विवष है।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में लोकदल के राष्ट्रिय सचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि दैविक आपदा के नाम पर लाखो करोड़ो रूपये हर वर्ष जिला प्रसाशन को दिए जाते है। लेकिन जिला प्रसाशन के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ खाना पूर्ति करने तक ही सीमित रहते है।

लोकदल बाढ़ पीडितो के साथ अन्याय नहीं होने देगा।

बाढ़ से प्रभावीत किसानो को तत्काल मुआवज़ा देने,
बाढ़ से भूमि भवन जन धन की हुई छति का ईमानदारी से सर्वे कराये जाने, सभी तरह के सरकारी क़र्ज़ व वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग करता है।
  बैठक में प्रमुख रूप से  जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता,रिज़वान अहमद,घनश्याम ओझा,सूर्यवंश सिंह, आरके शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, रामदुलारे नट, सौरभ सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि पदाधिकारी वाराणसी व मिर्ज़ापुर मंडल उपस्थित थे।

सावधान! देखिये वरुणा में छलांग लगाना पड़ा महंगा

÷नदी में कूदा युवक हुई मौत
वाराणसी । गंगा और वरुणा नदी में आयी भीषण बाढ़ कुछ लोगों के लिए आफत है तो कुछ युवाओं ने इसे मस्ती और मनोरंजन का साधन बना लिया है ऐसा ही नजारा पिसौर तथा कोइराजपुर में वरुणा नदी पर बने पूलों पर देखने को मिल रहा है जहाँ दूर दराज से वरुणा में नहाने के लिए दर्जनों की संख्या में युवक और बच्चे पहुच रहे हैं और पुल पर से खतरनाक छलांग लगा रहे हैं सोमवार को कोइराजपुर वरुणा नदी के पुल पर दर्जनों बच्चे नदी में छलांग लगा रहे थे ग्रामीणों ने जब पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत किया तो बड़ागांव और लोहता एसओ मौके पर पहुचे और नदी में छलांग लगा रहे लोगों को भगाए।

और आज मौत हो ही गयी
आज सुबह में शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी मोनू (28) नामक एक लड़का पिसौर पुल के पास वरुणा नदी में नहाने गया और उसे तैरने नहीं आता था बावजूद इसके वह वरुणा में छलांग लगा दिया और गहरे पानी में चला गया जिससे उसे देख रहे लोगों ने शोर मचाया तबतक वह पानी में समा गया। सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुची और उसे पानी से बाहर निकाल कर हॉस्पिटल भेजा गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वरुणा नदी में सोमवार कोइराजपुर से छलांग लगा रहे युवकों की फोटों

बैंक खाते से साढ़े बारह लाख गायब और महिला को भनक तक नहीं लगी

जौनपुर। नौपेड़वा बाजार जौनपुर स्थित यूबीआइ शाखा में एक पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी के खाते से साढ़े बारह लाख रुपये निकल गए। सोमवार को जब वह पासबुक अपडेट करवाने हेतु प्रिंट के लिए बैंक पहुंचीं तो मामला उनकी जानकारी में आया। इतनी बड़ी रकम निकलने के बाद खाताधारक के परिजनों ने बैंक में जमकर हंगामा किया।

ये है पूरा मामला

श्री यादवेश इंटर कालेज नौपेड़वा के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. राजमणि यादव की पत्नी गिरिजा देवी का खाता यूबीआइ में है सोमवार को वे अपने देवर पूर्व प्रधान गुलाब यादव के साथ पासबुक लेकर बैंक में प्रिंट करवाने पहुची उसके बाद जब प्रिंट होकर पासबुक मिला तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उसमें बीते 29 मार्च को 8 लाख तथा 11 मई को साढ़े 4 लाख रुपये निकाला जाना प्रिंट हुआ था।  खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिली तो सभी भौचक्का रह गए। गिरिजा देवी भी अवाक रह गईं। इसके बाद वहां हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों की मदद से पैसे गायब हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच की बात कही। शाखा प्रबंधक छुट्टी पर थे। बैंक कर्मी कुछ भी कहने से बचते रहे। हालांकि खाते से धनराशि निकाले जाने के समय के अधिकारी एवं कर्मचारी का स्थानांतरण हो चुका है।

पैसे के आभाव में अस्पताल द्वारा युवती को बनाया गया बंधक


÷पीएम के संसदीय क्षेत्र का मामला

वाराणसी। पैसे पास में न रहने और गरीबों के साथ अत्याचार के कई मामले आप सुने होंगे जिसमें पैसे के आभाव के चलते गरीब इलाज नहीं करा पाता है और मौत की चादर ओढ़ लेता है देखिये अब क्या हुआ?

सोनभद्र निवासी पैर से दिव्यांग राजरूप एक दलाल के चक्कर में फंसकर करीब 25 दिन पूर्व मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित अपनी बहन मनीषा को गंभीर हालत में लेकर चाँदपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंच गया था बहन की हालत में सुधार हुआ और वह सात अगस्त तक काफी हद तक ठीक हो चुकी थी लेकिन इलाज में लगभग एक लाख तीस हजार रुपये खर्च आया। अस्पताल प्रबंधन ने जब उससे खर्च की बात की तो उसने दे पाने में असमर्थता जताई। इलाज के रुपये की बाबत राजरूप प्रधानमन्त्री कार्यालय का चक्कर लगाया और थकहार कर मंडुआडीह थाना प्रमुख से गुहार लगाई तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर एक लाख रुपये कम करवा वापस चले गए। बाकी के लिए गांव जाकर मांगी तो उसे निराशा ही मिली। अब भी पीड़ित अस्पताल के रहमोकरम के इंतजार में बैठा है। 

लगातार बने रहते हैं वाट्सएप पर तो हो जाएं सावधान

÷तो वाट्सएप और फेसबुक लोगों को बना रहा मनोरोगी

वाराणसी। आप एंड्राइड मोबाइल चलाते हैं और वाट्सएप और फेसबुक सहित अन्य मैसेजिंग ऐप के शौक़ीन हैं और हमेशा मोबाइल का लाक खोलकर आप मैसेजिंग एप में ही परेसान रहते हैं तो हो जाइये सावधान आप पागलपन के शिकार हो जायेंगे पढ़िए ये खबर

क्या आपकी आदत है प्रतिदिन एक निश्चित समय पर वाट्सएप के जरिए अपने परिचितों व दोस्तों को गुड मॉर्निग व गुड नाइट मैसेज भेजने की। इसके साथ ही अगर दूसरी ओर से रिप्लाई न आए तो बैचैनी, घबराहट इतनी बढ़ जाती है कि मोबाइल तक तोड़ देते हैं। मैसेज टाइप करते वक्त लोगों के मना करने पर परेशान हो उठते हैं। अगर ऐसा है तो संभल जाएं, क्योंकि यह आदत आपको मनोरोगी बना सकती है। इन दिनों युवाओं में वाट्सएप मैसेजिंग को लेकर एडिक्शन तेजी से बढ़ रहा है।1 कई बार तो युवा इस बात से असुरक्षित महसूस करते हैं कि कहीं मैसेज न भेजने पर सामने वाला बुरा न मान जाए। वहीं दूसरा वर्ग यह भी है जिसके पास रिप्लाई आए न आए व मैसेज ओपन होने के करेक्ट निशान को देखकर ही संतुष्ट हो जाते हैं कि सामने वाले ने देखकर उनकी भावना समझ ली होगी। 15 से 30 वर्ष के युवा इस एडिक्शन के शिकार हो रहे हैं। इंटरनेट एडिक्शन डिस्आर्डर के तहत इस समस्या को ‘एसोसिएट डिसटरवेंस मैसेज एडिक्शन’ कहेंगे। स्थिति यह होती है कि व्यक्ति को मैसेज करने पर रोका जाए तो वह अपना आपा खो सकता है।

लक्षण : एक निश्चित समय पर मैसेज करना। अगर उस समय में थोड़ा भी व्यवधान पड़ा तो व्यक्ति को घबराहट, बेचैनी, चिड़चड़िापन, रोना, चीखना, एकाग्रता में कमी आ सकती है। वह तोड़फोड़ कर सकता है। आजकल हर बच्चे के हाथ में एंड्रायड मोबाइल हैं, जबकि माता-पिता को उन्हें स्कूल में मोबाइल ले जाने नहीं देना चाहिए। कालेज में भी कक्षा के भीतर मोबाइल ले जाने की इजाजत न दी जाए। एक कॉमन रूम की व्यवस्था हो, जहां मोबाइल जमा करवाया जाए। अक्सर देखा गया है कि क्लास रूम में टीचर पढ़ा रहे होते हैं और बच्चे टेक्स्ट मैसेजिंग, वाट्सएप मैसेज से एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं। इससे उनकी एकाग्रता भंग हो जाती है। प्रेमी प्रमिकाओं के बीच होने वाले मैसेजिंग को रोकने पर उनमें अक्रामता ज्यादा देखी जाती है।

Saturday, 20 August 2016

हवा में उड़ रहे विमान में सेल्फ़ी लेना पायलटों को पड़ा महंगा

सेल्फ़ी का क्रेज ही कुछ ऐसा होता है कि कुछ भी हो जाये लेकिन सेल्फ़ी ऐसी बने की लोग उसे देखते ही रह जाएं लेकिन हवा में उड़ रहे विमान में सेल्फ़ी लेना इतना भारी पड़ जायेगा ये इंडिगो के तीन पायलटों को नहीं पता था।

भारत की हवाई सुरक्षा नियामक ने इंडिगो के तीन पायलटों को 1 हफ्ते के लिए उड़ान भरने से रोक दिया है क्योंकि तीनों कॉकपिट में उस वक्त सेल्फी ले रहे थे जब विमान हवा में था।

पायलटों की इस हरकत की वजह से कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) भारतीय एयरलाइन्स के लिए कई पायलटों को पहले भी चेतावनी दे चुका है और वो जल्द ही ऐसे दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

जिसके तहत उड़ते विमान में कॉकपिट में सेल्फी लेने पर सख्त पाबंदी होगी। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि करीब 1.5 साल पहले पायलटों ने कॉकपिट में सेल्फी ली थी और अब रोस्टर में से 7 दिन के लिए उनका नाम हटा दिया गया है।

सूत्र ने कहा, 'ये ऐसा अकेला मामला नहीं है। फेसबुक और बाकी सोशल मीडिया के प्रोफाइल ऐसी तस्वीरों से भरे पड़े हैं, जिनमें पायलट एयरक्राफ्ट में अपनी सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं।

अमेरिकी हवाई सुरक्षा नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) पहले ही कमर्शियल एयरलाइन्स में क्रू द्वारा अपने निजी कामों के लिए निजी इलैक्ट्रॉनिक डिवाइसों के इस्तेमाल पर रोक लगा चुकी है।

साभार

Friday, 19 August 2016

तो क्या यह महज संयोग है या माँ गंगा अब खुद भगा रही हैं?

नमामि गंगे के कार्यक्रम को माँ गंगा द्वारा लगा करारा झटका, बदलना पड़ा कार्यक्रम का स्थान

वाराणसी। उत्तरप्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन भरने के पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि पहले मुझे लगा था मैं यहां आया, या फिर मुझे पार्टी ने यहां भेजा है, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं मां गंगा की गोद में लौटा हूं।

उन्होंने यह भी कहा था कि न तो मैं आया हूं और न ही मुझे भेजा गया है। दरअसल, मुझे तो मां गंगा ने यहां बुलाया है। यहां आकर मैं वैसी ही अनुभूति कर रहा हूं, जैसे एक बालक अपनी मां की गोद में करता है। उन्होंने कहा कि मैं जिस गांव बड़नगर में जन्मा हूं, वह भी शिव का बड़ा तीर्थस्थल है.... यही वो बातें हैं जो पीएम  नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में कहा था।

तो अब यह क्या हुआ नमामि गंगे के कार्यक्रम में ही माँ ने विघ्न डाल दिया है अब तो काशी की जनता चुटकुले भरे लहजे में कह जिस माँ ने बुलाया था वह अब भगा रही हैं क्या?

आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला

कल जनपद में नमामि गंगे का कार्यक्रम अस्सी घाट पर आयोजित होना था जिसमें बीजेपी के तीन केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेने वाले हैं लेकिन अब यहां पर आयोजित नमामि गंगे कार्यक्रम केवल इसलिए नहीं हो पायेगा क्योंकि माँ गंगा रौद्र रूप धारण कर चुकी हैं ऐसे में कल आयोजित कार्यक्रम में तात्कालिक रूप से फेरबदल किया गया है और अब यह कार्यक्रम अस्सी घाट पर न होकर नागरी नाटक मंडली में संपन्न होगा जिसके बारे में देर शाम बीजेपी के काशी क्षेत्र के प्रवक्ता द्वारा व्हाट्सअप पर प्रसारित मैसेज में बताया गया है।

यह है पूरा कार्यक्रम

भाजपा काशी क्षेत्र के प्रवक्ता द्वारा जारी मैसेज के अनुसार इस कार्यक्रम में गंगा के निर्मलीकरण को लेकर योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया है राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत नमामि गंगे के कार्यक्रम को अस्सी घाट पर बाढ़ के कारण से अब नागरी नाटक मंडली कबीर चौरा में शनिवार को दो बजे आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती करेंगी इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल एवं प्रदेश सरकार के मंत्री राम गोविन्द चौधरी उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र यादव की कलम से

यही है राष्ट्र द्रोह जनता से सूचना छिपाना 

वाराणसी। आखिर क्या गलत काम करते है वी आई पी कक्ष एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी में  नेता या मंत्री जिसे छुपाना चाहती है सी आई एस एफ?

पी एम इंदिरा गांधी को किसने मारा इसी सुरक्षा कर्मियो ने मारा । राजीव गांधी पी एम को बट से सुरक्षा कर्मी ने ही श्रीलंका में मारा। पंजाब के सी एम बेअंत सिंह सुरक्षा कर्मियो के चुक के चलते मारे गये।

अब बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट पर किस साजिश की खिचड़ी पक रही ?

आइए देखते दो इलेक्ट्रॉनिक चैनल का पास एयरपोर्ट एथारिटी ने जारी किया ।सी आई एस एफ ने कहा कैमरे का पास बनवाओ ।दोनो गये कैमरे का पास बनवा कर लिये ।सी आई एस एफ ने पास लिया फाड दिया ।सवाल क्या छिपाना चाहती है सी आई एस एफ ? क्या वीआई पी एयरपोर्ट के अन्दर गलत काम करते है जिसे जनता नही देखे ।
और यह वही सी आई एस एफ जो गाजीपुर में अफीम फैक्टरी की सुरक्षा करते हुए अफीम बेचने में पकडी गयी। इसके बाराबंकी के कैम्प पर दो आतंकी घुसे इनको मार कर फरार हो गये सभी सी आई एस एफ जवान दारू पीकर टुन्न थे ।

पत्रकार का कैमरा से लेकर कलम तक चेक होता है। बिना हथियार के कोई कुछ नही कर सकता जबकि सी आई एस एफ जवानो के पास हथियार होता है। सुरक्षा कर्मियों ने पी एम की हत्या कर चुके है। जबकि पत्रकारों पर ऐसा आरोप आज तक नही है ।

मुझे शक है एयरपोर्ट पर तैनात कुछ लोग कुछ कांड बडा करने के फिराक में है और यह पत्रकारों को इसीलिये रोकते है कि इनकी साजिश का पर्दाफाश ना हो जाये। समय रहते इन्हे नही रोका गया तो बडा कांड हो सकता है ।जब भी वीआई पी आते है तो क्षेत्र के चर्चित अपराधी वीआईपी कक्ष से लेकर सिक्योरिटी होल्ट एरिया तक जाते है ।

देश की जनता ही मालिक है उसे ही रोक कर किस बात की सुरक्षा ।

जनतंत्र में जब भी जन को रोकने का काम सरकार करेगी तो जनाआदोलन होगा और सरकार उखाड़ फेकेगी जनता ।

हवाईअड्डे के वरिष्ठ पत्रकार गजेन्द्र सिंह की कलम से...

पति है दुबई में और ससुराल वालों ने किया कुछ ऐसा कि विवाहिता पहुची थाने

वाराणसी। मिर्जामुराद थाने में शुक्रवार को डोमैला गांव की एक विवाहिता पहुची और अपने सास—ससुर तथा ननद के खिलाप जलाकर जान से मारने के प्रयास से सम्​बन्धित तहरिर दिया।

बताते चलें कि मिर्जापुर जनपद के सबेसर गॉव की राधा 26

Thursday, 18 August 2016

वाराणसी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दलितों का हो रहा शोषण

÷बड़ा सवाल कौन उठाए आवाज?

÷पैसा न मिलने से रक्षाबंधन भी रहा फीका

Team VIP

वाराणसी । हवाईअड्डे पर सफाई का कार्य करने वाले दलितों के घर चूल्हा जला या नहीं, राखी का पर्व मनाया गया या नहीं, उनके बच्चों को दो रोटी मिली या नहीं इन सवालों से परे हवाईअड्डे के साहब के घर में जश्न मनाया जा रहा है उनके बच्चे फेसबुक और वाट्सएप ट्विटर पर भाई बहन के साथ ही तस्वीर हँसते हुए इमोजी के साथ शेयर कर रहे हैं और उनको लाइक भी मिल रही है कमेंट भी और हवाईअड्डे पर कार्यरत साहब को भी खूब आनंद है महँगी दुकानों की अच्छी अच्छी मिठाइयां भी खाये लेकिन हवाईअड्डे पर कार्यरत सफाईकर्मियों की तनिक भी फिकर अथॉरिटी के अधिकारियों को नहीं रही।

दलितों के शोषण का मामला गुजरात से लेकर दिल्ली तक गूंज रहा है और दलित अपना अधिकार पाने के लिए नारेबाजी और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही समाचार चैनलों में भी यह दिखाया जा रहा है कि सम्मलेन में अपनी आवाज बुलंद कर लौट रहे दलितों की पिटाई किस तरीके से दबंगो द्वारा की गयी। दलितों का एक बड़ा समूह आंदोलन का रूप पकड़ रहा है। गुजरात मॉडल में जहाँ विकास के दावे किये गए वहीं दलितों के साथ उत्पीड़न किया जाना गुजरात सरकार के लिए एक काला धब्बा शाबित हुआ अब दलित उत्पीड़न पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी पहुच चूका है यहाँ लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सफाईकर्मियों का शोषण अथॉरिटी द्वारा जमकर किया जा रहा है आलम यह है कि इनका वेतन तक समय पर नहीं दिया जा रहा है चार माह से वेतन रुका हुआ है घर में खाने के लिए रोटी नहीं है बच्चे तड़प रहे हैं लेकिन अथॉरिटी है कि सुनता ही नहीं है। अपने वेतन को लिए इनको धरना प्रदर्शन तक करना पड़ रहा है जबकि अथॉरिटी का एक अधिकारी धरना दे रहे सफाईकर्मियों के कार्ड भी जमा करा लिया और यहाँ तक कह दिया कि जाओ जो करना है कर लो रुका हुआ पैसा अगले माह में कई किश्तों में करके दिया जायेगा और यदि धरना करते हो तो नौकरी से भी निकाल दिया जायेगा। धरने पर बैठे गुस्साए सफाईकर्मियों ने जब अपनी बात मीडिया तक पहुँचायी तो अथॉरिटी के हाथ पांव सूज गए और तत्काल कार्ड देते हुए सफाई का काम करने के लिए बोला गया लेकिन वेतन कब मिलेगा यह नहीं पता।

पैसा न मिलने के चलते रक्षाबंधन के पर्व पर भी सफाईकर्मियों का घर आज सुना रहा लोग दूसरे के घरों की तरफ निहारते रहे एक सफाईकर्मी ने तो यहाँ तक बताया कि पिछले वर्ष एक गरीब विधवा महिला को नौकरी से निकालने के लिए अथॉरिटी द्वारा तमाम हथकंडे अपनाये गए और अन्त बेचारी के चरित्र पर ही उंगली उठाते हुए उसे निकाल दिए। मालूम हो कि हवाईअड्डे पर सफाई का कार्य करने के लिए दो कार्यदायी संस्थाएं कार्यरत हैं और इनमें पहले तो दो दर्जन से अधिक दलित महिला और पुरुष सफाई का कार्य करने के लिए रखे गए थे अब अन्य जातियों के लोग भी शामिल हो चुके हैं।

अब सवाल यह है कि यदि सफाई का कार्य हवाईअड्डे पर किया जा रहा है तो उनका ही पैसा क्यों रोका जा रहा है?अपने मेहनत के पैसे के लिए उनको धरना प्रदर्शन क्यों करना पड़ रहा है? बताते चलें कि यह नाटक हर वर्ष होता है और इनके वेतन को रोककर अथॉरिटी न जाने कितना खुश रहती है।

यूपी में बनेगी बीजेपी की सरकार:- योगी आदित्यनाथ

VIP Reporter

वाराणसी। आज दोपहर में जेट एयरवेज की फ्लाइट से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुचे सांसद और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहे कि मोदी जी के नेतृत्व केन्द्र सरकार अच्छा कार्य कर रही है जिसके चलते बीजेपी सरकार पर लोगों का विश्वास कायम है और यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाक अधिकृत काश्मीर की समस्या अगर सरदार पटेल की चलती तो यह समस्या होती ही नही। आज पीओके के आजादी की बात चली इसे और आगे बढाना होगा ।भारत की संसद इसका हल जरूर निकालेगी ।

यूपी में बनेगी बीजेपी की सरकार:- योगी आदित्यनाथ

VIP Reporter

वाराणसी। आज दोपहर में जेट एयरवेज की फ्लाइट से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुचे सांसद और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहे कि मोदी जी के नेतृत्व केन्द्र सरकार अच्छा कार्य कर रही है जिसके चलते बीजेपी सरकार पर लोगों का विश्वास कायम है और यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाक अधिकृत काश्मीर की समस्या अगर सरदार पटेल की चलती तो यह समस्या होती ही नही। आज पीओके के आजादी की बात चली इसे और आगे बढाना होगा ।भारत की संसद इसका हल जरूर निकालेगी ।