वाराणसी। मिर्जामुराद थाने में शुक्रवार को डोमैला गांव की एक विवाहिता पहुची और अपने सास—ससुर तथा ननद के खिलाप जलाकर जान से मारने के प्रयास से सम्बन्धित तहरिर दिया।
बताते चलें कि मिर्जापुर जनपद के सबेसर गॉव की राधा 26
( काल्पनिक नाम) की शादी कुछ वर्ष पूर्व मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डोमैला गांव में हुई थी शादी के कुछ माह बाद ही उसका पति दुबई चला गया और इधर घरवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने यह भी बताया कि पिछले सप्ताह उसके सास ससुर और ननद साथ में मिलकर उसके उपर मिट्टी का तेल छिड़क दिये और जलाने का प्रयास किये लेकिन वह पास के गांव में अपनी बहन के घर भागकर अपनी जान बचायी उसके बाद आज वह अपने भाई के साथ मिर्जामुराद थानें में पहुची और सास ससुर और ननद के खिलाफ तहरीर दी।
No comments:
Post a Comment