Sunday, 24 June 2012

मॉ वरूणा को बचाने के लिये हुआ यज्ञ


जंसा स्थित दिब्य दरबार आश्रम में मॉ वरूणा को बचाने के लिये यश्र करते साधु सन्त व ग्रामीण


माँ वरूणा बचाओ अभियान के अन्तर्गत रविवार को जंसा स्थित द्विब्य दरबार आश्रम प्रांगण में दण्डी स्वामी जगदीष्वरानन्द जी महाराज के सानिध्य में पानी न होने से दम तोड़ रही आदि गंगा माँ वरूणा में पानी भरे जाने के लिये साधु संतों व वरूणा प्रेमीयों ने यज्ञ कर वरूणा को बचाने का संकल्प लिया।
रविवार 24.06.2012 को प्रातः 10 बज गोरक्षा के सदस्यो व ग्रामीणों ने माँ वरूणा के अस्तित्व को बचाने के लिये यज्ञ कर संकल्प लिया कि वरूणा में जब तक पानी नी छोड़ा जाता तब जक वरूणा प्रेमी शान्त नहीं बैठेंगे। इस मौके पर दण्डी स्वामी जगदीष्वरानन्द जी महाराज ने कहा कि वरूणा हमारी माता है तथा आज पानी न होने के कारण माँ वरूणा कराह रही हैं व जनता परेसान है लेकिन इन सब बातों का कुम्भकरणीय निद्रा में सो रहे प्रशासनिक अधिकारियों को तनिक भी परवाह नहीं है। उन्होने चेतावनी दिया कि अगर प्रशासन इसी तर मौन बैठी रही और वरूणा में पानी नही छोड़ा गया तो जनता सड़क पर उतर कर उसका मुहतोड़ जवाब देगी।
इस मौके पर देवी बाबा,प्रकाशानन्द जी महाराज,सन्त दयाराम बाबा, सन्तोष पाण्डेय, त्रिलोकी पाण्डेय,अंकित सिंह, रिषु सिंह, रामजी दूबे, अभिषेक सिंह, प्रेमनारायण, सभाजीत पाण्डेय, गुलाब सिंह, खरपत्तू पटेल, सुनील शर्मा, आलोक दूबे, छोटेलाल, दिनेश, मोहनलाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

3 comments:

Rajesh Kumari said...

आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टि की चर्चा कल मंगलवार २६/६ १२ को राजेश कुमारी द्वारा
चर्चामंच पर की जायेगी

लोकेन्द्र सिंह said...

सद्कार्य

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' said...

अच्छी रपट!
जानकारी देने के लिए आभार!